जमुई, अप्रैल 7 -- लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता तेज बाईक के जोरदार ठोकर से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे इलाज के लिय जमुई ले जाने के दौरान मौत हो गई।मृतक का नाम सहजानंद सिंह पिता स्व रामोतार सिंह साकिन केनुह्त थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई बताया जाता है।बाईक चालक बाईक छोड़ कर भागने में सफल रहा।बताया जाता है कि बाईक चालक को भी चोट लगी है।घटना सोमवार के पूर्वाह्न लगभग नौ बजे लक्ष्मीपुर जमुई एन एच 333 स्थित केनूहट चौंक के समीप उस समय घटी।जब मृतक रोज की तरह दूध लेकर मटिया बाजार जा रहे थे।इस दौरान उसी दिशा में जा रहे तेज गति का बाईक ने जोरदार ठोकर मार दिया।पुलिस प्रशाशन ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।मृतक का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मंच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों द्वारा लक्ष्मीपुर थाना में आवेदन ...