सिमडेगा, अगस्त 29 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मतरामेटा के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार के रात की है। बताया गया कि थाना क्षेत्र के कसडेगा निवासी युवक सोनू साहू अपनी बाइ्रक से कहीं जा रहा था। इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही एक बाईक से सीधी टक्कर हो गई। जिससे सोनू साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...