सिमडेगा, जून 2 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बनजोगा नीचे टोली में अज्ञात चोरों ने एक बाईक की चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने जलडेगा थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक की बरामदगी की मांग की है। बताया गया कि बनजोगा नीचे टोली निवासी सोमा तोपनो, ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी सफेद रंग की बाइ्रक की चोरी हो गई है। उन्होने बताया कि वह अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ी करते थे। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...