जहानाबाद, जुलाई 26 -- काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के हाजीपुर के पास रविवार को दो बाइकों में भीषण टक्कर के बाद एक बाइक सवार के साथ उक्त मार्ग से गुजर रहे एक बुजुर्ग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाईक सवार फरार हो गया। घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उचित उपचार के बाद दोनों घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में लालसे बीघा निवासी बाईक सवार 22 वर्षीय निखिल कुमार है वहीं दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। जबकि इस दौरान एक 70 वर्षीय सरजू प्रसाद नामक बुजुर्ग पैदल उसी मार्ग से अपने घर लौट रहे थे बाइक टक्कर के दौरान वह भी घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...