मुरादाबाद, फरवरी 18 -- 22 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला लगाए जाने के लिए तैयारी जोरदार ढंग से की जा रही है। इस वृहद पशु मेला में 19 फरवरी से पशुपालकों के रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी छजलैट डॉ आदित्य गोयल ने बताया कि ग्राम बूझपुरमान में 22 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है, इस वृहद पशु मेला में पशुपालकों के पशुओं की सभी प्रकार की जांच की जाएगी, इसमें आई वी आर आई की टीम जांच करेगी, इसमें कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बांझपन आदि पशुओं से संबंधित सभी रोगों की विस्तृत जांच होगी इससे संबंधित स्टॉल भी यहां लगाए जाएंगे इस वृहद पशु मेला में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी व्यापक ढंग से तैयारी की जा रही है उन्होंने जानकारी देते ...