बाइपास पुल बंद होने से शहर में बढ़ा वाहनों का दबाव, दिनभर जाम से परेशान हो रहे लोग
लखीसराय, जून 3 -- यातायात अराजकता लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बाइपास पुल बंद होने के बाद शहर में वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रह रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक सड़कें वाहनों से भरी रहती हैं और कई स्थानों पर लंबी कतारें लग जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पुल बंद होने के कारण बड़े और छोटे सभी वाहन अब शहर के अंदर से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इससे पहले भारी वाहनों का अधिकांश दबाव बाइपास मार्ग पर रहता था, लेकिन अब उनका रुख शहर की सड़कों की ओर हो गया है। परिणामस्वरूप पहले से ही सीमित क्षमता वाली सड़कें अतिरिक्त दबाव झेल रही हैं। टोटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.