लातेहार, मार्च 10 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के बाइपास चौक श्रीरामनवमी पूजा समिति, लातेहार की एक बैठक संरक्षक अविनाश कुमार की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी। होटल स्‍पार्क ब्‍लू के पार्किंग एरिया में आयोजित इस बैठक में रामनवमी पूजा समिति के अध्‍यक्ष शंभू प्रसाद, वार्ड पार्षद मनोज कुमार दास व संरक्षक नरेश प्रजापति व विक्रम शाह आदि मौजूद थे। संरक्षक श्री कुमार ने बताया कि बताया गया कि पिछले वर्ष की समि‍ति को ही यथावत रखा गया है। आगामी 13 मार्च को आयोजित बैठक में समिति गठन को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा। उन्‍होंने बताया कि इस वर्ष सड़कों के उपर राम नामी पताका नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। उन्‍होंने कहा कि रामनवमी के बाद पताका नहीं उतारे जाने के कारण अक्‍सर बिजली संबंधित दुर्घटनायें होती है। आंधी व तूफान में पताका टूट कर सड़क व नालियों पर गिर...