मोतिहारी, फरवरी 26 -- संग्रामपुर। प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक पांच दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संचालक सोनू कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सुगौली, कोटवा, अरेराज, पहाड़पुर एवं संग्रामपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए 154 शिक्षक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों को नवीन और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना है। कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर विद्यार्थियों को बेहतर एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण ...