हापुड़, फरवरी 26 -- शहर के मोदीनगर रोड से दिनदहाड़े वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने बाइक की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला हरि एंक्लेव शांति नगर निवासी आशु चौधरी ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बाइक 25 जनवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे मोदीनगर मोड़ स्थित हिमानी टेलिकाम के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने काम से चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास में बाइक की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ई-एफआईआर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच करने पर पता चला कि घटनास्थल कोतवाली हापुड़...