बक्सर, जून 10 -- पेज पांच के लिए ---- सिमरी। आशा पड़री-सिमरी पथ पर पानी टंकी के समीप मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान गायघाट गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे में सहियार गांव निवासी बाइक सवार युवक गौतम कुमार श्रीवास्तव को भी गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...