बदायूं, अप्रैल 4 -- बिल्सी के मोहल्ला संख्या एक में दरवाजे के बाहर खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में एक युवक का सिर फट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला संख्या दो निवासी कृष्णजीत पुत्र रंजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बराबर स्थित एक मिठाई के गोदाम के बाहर बाइक खड़ी थी। बाइक हटवाने के लिए गोदाम में काम कर रहे मजदूर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर चार लोगों ने कृष्णजीत और सचिन पर हमला कर दिया। दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...