मेरठ, मई 14 -- परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। चार युवकों ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घाट गांव निवासी दलवीर सिंह पुत्र झब्बर सिंह ने बताया कि उनका बेटा आकाश, सागर तथा बड़ा भाई महावीर रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी देवेन्द्र पुत्र सुखवीर, विनोद पुत्र सुखवीर, कार्तिक पुत्र सुखवीर और अनिल पुत्र सुखवीर ने रास्ते में बाइक खड़ी कर रखी थी। बाइक हटाने को कहा, जिस पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरिया और ईंटों से हमला बोल दिया। हमले में आकाश, सागर और महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मु...