लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज इलाके में बाइक हटाने के विवाद में युवक ने पड़ोसी पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। पड़ोसी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। लगातार फायरिंग की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकल आए। मोहल्ले में दहशत फैल गई। ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस बरामद कर लिया है।बालागंज के एकता नगर निवासी अभय सिंह राठौर ने बताया वह रविवार देर रात गोंडा निवासी अपने दोस्त के घर से लौटे थे। रात करीब सवा 12 बजे घर पास गली के मोड़ पर मोहल्ले का प्रभाकर अपनी बाइक खड़ी किए था। आरोप है कि नशे की हालत में प्रभाकर राहगीरों और मोहल्ले के लोगों को गालियां दे रहा था। यह भी पढ़ें- वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग अभय का आरोप है कि उन्होंने प्रभाकर से रास्ते से बाइक हटाने को कहा तो वह उनसे अभद्रता करने लगा। ...