बेगुसराय, मार्च 25 -- बरौनी। न्यू बरौनी जंक्शन के समीप स्थित बाइक स्टैंड के कर्मियों द्वारा इन दिनों ग्राहकों से बदसलूकी करना नियति सी बन गई है। इसके अलावा निर्धारित मूल्य से भी अधिक पैसे की उगाही करना आम समस्या बनी हुई है। इसको लेकर प्रतिदिन बाइक स्टैंड के कर्मी व ग्राहकों के बीच नोक-झोंक होती रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी भी इस मामले में उदासीन बने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...