औरंगाबाद, मई 11 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास सोमवार की सुबह स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। मृतकों की पहचान शमशेर नगर निवासी रणविजय यादव के पुत्र सोनू कुमार और राम टोली निवासी उदय राम के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों वीडियोग्राफी का काम करते थे और इस क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

घटनास्थल पर स्थिति स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क चौड़ीकरण व फोरलेन निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना के तीन घंटे बाद तक भी पटना हरिहरगंज एनएच 139 पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वा...