सोनभद्र, जून 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विरधी गांव के समीप शनिवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुर्घटना का विवरण चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के सोहदवार गांव निवासी 20 वर्षीय इमामुद्दीन पुत्र नियाज अहमद, पिछले तीन माह से अपने ननिहाल रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के नरोखर गांव में रह रहा था। वह यहीं रहकर एसी मरम्मत का कार्य करता था। शनिवार को वह गांव के ही 18 वर्षीय अखिलेश यादव पुत्र पंचु यादव के साथ बाइक से नई बाजार गया था। दोनों दाढ़ी और बाल बनवाकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान विरधी गांव के पास उनकी बाइक की एक स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी ...