बदायूं, जून 10 -- तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में बेटों के साथ लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो बेटे और स्कूटी सवार दो युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास बने कंजुआ अंडरपास के निकट हुआ। थाना क्षेत्र के तालीमनगर गांव निवासी केशव पुत्र हरपाल अपनी मां विद्या देवी 65 वर्ष और भाई राकेश के साथ रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- बाइक-स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चार लोग चोटिल जैसे ही उनकी बाइक कंजुआ अंडरपास लिंक रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। स्कूटी पर कोट रसूला गांव निवा...