हाथरस, फरवरी 7 -- बाइक स्कूटी की टक्कर में दो युवक घायल। -(A) बाइक स्कूटी की टक्कर में दो युवक घायल। सहपऊ। शनिवार दोहपर सादाबाद जलेसर मार्ग पर सुल्तानपुर तिराहा के पास बाइक एवं स्कूटी में टक्कर हो गई । दो वाहनों में टक्कर होने पर उन पर सवार दोनों युवक घायल हो गए । एक युवक को सीएचसी सादाबाद एवं दूसरे युवक को सहपऊ में उपचार के लिए भर्ती कराया । गांव धर्मपुर टूण्डला निवासी आकाश बाइक से सादाबाद की ओर जा रहा था। उसी समय सुल्तानपुर तिराहा पर गांव सुल्तानपुर निवासी छोटे लाल अपनी स्कूटी से गांव से सतसंग को जा रहे थे। दोनों वाहन सुल्तानपुर तिराहा पर आपस में भिड़ गए जिससे दोनों ही घायल हो गए । मौके पर लगी भीड़ एवं पुलिस ने छोटे लाल को सीएचसी सादाबाद एवं आकाश को सहपऊ में भर्ती कराया । दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.