मिर्जापुर, फरवरी 28 -- जिगना। थाना क्षेत्र के चड़ेरू चौकठा गाँव के सामने शुक्रवार की शाम छह बजे कुशहां मोड़ पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन जख्मी हो गए। क्षेत्र के नरोइयां गाँव निवासी 35 वर्षीय अंबुज सिंह स्कूटी से कुशहां गाँव की ओर जा रहे थे। मोहनपुर गाँव स्थित एक परीक्षा केंद्र से इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा देकर वापस लौट रहे देहात कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मुहल्ला निवासी बाइक चालक 18 वर्षीय दिग्विजय तथा सवार 17 वर्षीय किशन की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक चालक परीक्षार्थी भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...