प्रयागराज, जून 14 -- चकनिरातुल निवासी डिलीवरी ब्वॉय की रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकनिरातुल राजा जगमल का हाता निवासी प्रतीक जैन के दो बेटों में छोटा 20 वर्षीय वीर जैन एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। रविवार दोपहर ग्राहक को डिलीवरी देने जाते समय करेली में साठ फीट रोड पर हॉस्पिटल के समीप उसकी बाइक एक स्कूटी से टकरा गई। वह सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आई। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...