प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयाग स्टेशन के समीप फ्लाईओवर पर सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल भर्ती कराया गया है। कर्नलगंज पुलिस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के नंबर के आधार पर पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम फ्लाईओवर पर अचानक दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों युवक बेहोश हो गए। घायलों की उम्र करीब 35 से 40 साल के आसपास बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर कर्नलगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि, दूसरे घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.