मोतिहारी, मार्च 31 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में 52 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि नेपाल से शराब की एक बड़ी खेप सहदेवा महदेवा मार्ग के रास्ते रक्सौल लाई जा रही है। एसएसबी की संयुक्त टीम का गठन किया गया और उक्त मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। टीम ने दो हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद मोटरसाइकिल की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बाइक में विशेष रूप सेबनाए गए गुप्त तहखाने का खुलासा हुआ। इस तहखाने से शराब बरामद की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...