बाइक से 130 लीटर महुआ शराब बरामद
औरंगाबाद, मई 20 -- सलैया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के करमडीह गांव के समीप छापेमारी कर एक बाइक से 130 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने काले रंग की हीरो बाइक को जब्त कर थाना लाया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि करमडीह मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर लदे दो प्लास्टिक बोरे की जांच की गई। जांच में 26 थैलों में भरी देशी महुआ चुलाई शराब बरामद हुई। प्रत्येक थैले में पांच लीटर शराब थी। इस प्रकार कुल 130 लीटर शराब जब्त की गई। यह भी पढ़ें- बाइक से 130 लीटर महुआ शराब बरामद उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- कटिहार: स्टेशन से लेकर चौक तक छापेमारी में, पांच लोग गिरफ्तार यह भी पढ़ें- फरार शराब तस्कर गिरफ्तार
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.