लखीसराय, मई 12 -- लखीसराय, हिसं। लखीसराय जिले के रामगढ़चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरवा गांव में पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे छापेमारी कर एक शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित शेखपुरवा गांव निवासी अजय कुमार (पिता स्व. छोटन यादव) बताया जा रहा है, जो अपनी बाइक से 10 लीटर महुआ शराब लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित अधिकारी एकता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। जांच के दौरान आरोपित की बाइक पर टंगा 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब और बाइक दोनों को जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अजय कुमार के विरुद्ध शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे ज...