आजमगढ़, मई 23 -- रानी की सराय। कस्बा समेत आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों युवक धड़ल्ले के साथ बाइक से साइलेंसर निकालकर स्टंट कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस व प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर साइलेंसर निकालकर चलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में युवाओं का स्टंट जारी है। शासन द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। इसके बावजूद रानी की सराय पुलिस स्टंट करने वाले इन युवकों पर रोक नहीं लगा पा रही है। यह भी पढ़ें- बाइकों से साइलेंसर निकाल कर युवक कर रहे स्टंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...