बक्सर, अप्रैल 19 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने शहर के दूधपोखरी कब्रिस्तान के पास बाइक सवार युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि बाइक पर सवार दूसरा युवक भाग निकला। बीते शनिवार की रात टाउन थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बाइक से शराब लेकर कोईरपुरवा से शांतिनगर की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस तत्काल दूधपोखरी कब्रिस्तान पहुंच गई। कुछ देर में ही बाइक पर सवार दो युवक नजर आए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। जवानों ने खदेड़ा तो बाइक के साथ एक युवक पकड़ा गया, लेकिन पीछे बैठा युवक कूदकर भाग निकला। पकड़े गए युवक के पास एक बोरा मिला, जिसमें से 42.48 लीटर शराब बरामद की गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सूरज गुप्ता बताया। वह शहर के पीपी रोड निवासी रामचंद्र गुप्ता का पुत्र है। वहीं भागने वाले युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.