किशनगंज, जनवरी 5 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला चौक के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को गश्ती के दौरान की गई। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर अनीमा कुमारी अन्य पुलिस बल के साथ नियमित गश्ती पर निकली थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि झाला चौक के पास एक बाइक सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अनीमा कुमारी तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर देखा गया कि घायल व्यक्ति के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमि...