बाइक से शराब लेकर जा रहा एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार
बक्सर, अप्रैल 14 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक से शराब लेकर जा रहे दो युवकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक के पास से बाइक और 16.5 लीटर शराब बरामद की गई। टाउन थाना की पुलिस को बीते सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि मठिया मोड़ से बाजार समिति की तरफ पर एक बाइक से दो युवक शराब लेकर गुजरने वाले हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच एक बाइक नजर आई। रूकने का इशारा देते ही बाइक सवार युवक भागने लगे। खदेड़कर एक को पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम-पता रंजीत कुमार पिता रामाश्रय सिंह निवासी बहुआरा थाना राजपुर बताया। उसके पास मौजूद झोले से 16.5 लीटर शराब बरामद की गई। यह शराब यूपी के गाजीपुर के दिलदारनगर स्थित शराब भट्ठी से लाई जा रही थी। पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.