भागलपुर, दिसम्बर 3 -- सन्हौला-हनवारा मार्ग पर महियामा मोड़ के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से सवा पांच लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक युवक मोटरसाइकिल पर शराब लेकर सन्हौला की ओर आ रहा है। सूचना पर महियामा मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर रॉयल स्टैग और ओल्ड मॉन्क कंपनी की झारखंड निर्मित कुल सवा पांच लीटर शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...