हाजीपुर, अप्रैल 6 -- राघोपुर । संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में दो दिन पूर्व दो पक्षों मे हुई मारपीट मामले में एक पक्ष ने रुस्तमपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। थाना को दिये लिखित आवेदन में शिकायतकर्ता सोनावती देवी ने बताया कि उसका पोता सुजीत कुमार गुरुवार की रात्रि बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व से बैठे राजू कुमार, वकील राय, विकास कुमार, कंचन राय, नितीश कुमार एवं अजय राय ने अचानक घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसने बताया कि इस दौरान राजू कुमार ने चाकू से हमला कर दिया। इससे सुजीत के सिर और पेट में गंभीर चोट आई है। उसने बताया की मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाड़ी का शीशा भी फोड़ दिया। इस संबंध में घायल सुजीत कुमार ने बताया कि राजू कुमार, वकील राय से पूर्व से विवाद है। उसी विवाद को लेकर राजू कुमार, वकील राय स...