किशनगंज, सितम्बर 9 -- ठाकुरगंज। मंगलवार को ठाकुरगंज से 19 श्रद्धालुओं का जत्था 10 मोटरसाइकिलों से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने ठाकुरगंज के पावर हाउस स्थित त्रिमूर्ति मंदिर एवं प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंगलवार की संध्या वे सुल्तानगंज घाट पहुंचकर गंगाजल उठाएंगे। इसके बाद बुधवार को बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित करेंगे। श्रद्धालुओं में संतोष, संजय, सन्नी गुप्ता, विजय, कमलेश, राणा, प्रकाश, राहुल, विनय, नवल, अभिषेक, मुकेश, सुमित, दीपक सहित अन्य शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर सभी में काफी उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...