बाइक से बांधकर कुतिया को घसीटा मुकदमा
बदायूं, मई 25 -- कुतिया को बाइक से बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। वीडियो में दो युवक बाइक से कुतिया को खींचते नजर आ रहे हैं। मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता विकास सनातनी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के इकरी ज्यारत रोड का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक बाइक से कुतिया को बांधकर जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पशुप्रेमियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- रामनगर में लावारिस कुत्ते को बेरहमी से पीटकर कमर तोड़ी वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाइक चला रहे युवक ग्राम इकरी निवासी शहजादे के भाई व एक अज्ञात है। वीडियो वायरल होने के बाद अलापुर के वार्ड नौ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.