मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा चौक के समीप गुरुवार को मुजफ्फरपुर-देवरिया मार्ग पर बाइक से बचने में तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए। पलटने के बाद कार कुछ दूर तक सड़क पर घसीटती चली गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक पारू थाना क्षेत्र के टरवां मझौलिया निवासी वकील सहनी का पुत्र जलंधर कुमार था। वहीं घायलों में टरवां मझौलिया निवासी जितेंद्र सहनी और जितेंद्र राय शामिल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कार सवार सभी लोग मुजफ्फरपुर से अपने घर टरवां मझौलिया लौट रहे थे। इ...