बाइक से पुत्र को उठा ले जाने का आरोप, कार्रवाई की मांग
मऊ, अगस्त 27 -- कोपागंज, हिन्दुस्ता संवाद। नगर क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र को दो युवकों द्वारा बाइक से उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना 24 अगस्त की दोपहर करीब 12.15 बजे की बताई गई है। तहरीर के अनुसार, जावेद अख्तर का पुत्र मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति निवासी दोस्तपुरा मोहल्ला और एक अन्य युवक ने उसे दोपहिया वाहन पर बैठाकर अपने साथ ले गए। दोनों बच्चे को लेकर फोरलेन की ओर पहुंचे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बच्चे को पहचान लिया। पहचान होने की जानकारी मिलते ही दोनों युवक बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे के पिता ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.