कौशाम्बी, मई 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती गायब हो गई। वह घर से अपनी बाइक लेकर निकली थी। मामले में युवती के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती बुधवार को अपनी बाइक लेकर घर से निकली। युवती ने परिजनों को बताया था कि वह बाजार सामान लेने जा रही है। युवती देर शाम तक घर लौटकर नहीं आई। पिता व अन्य सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव से लेकर बाजार तक खंगाल डाला, लेकिन युवती के बारे में पता नहीं चला। इस मामले में युवती के पिता ने गांव के ही दीपचंद्र मौर्या और उसके साथी शनि मौर्या के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि दोनों ने उसकी बेटी को झांसा देकर गायब किया है। युवती के सा...