गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव में बाइक से धक्का मारने का आरोप लगाकर शुक्रवार कों बाप-बेटे व भतीजे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर यादव के बेटे मिट्ठू यादव का बेटा शुक्रवार को बाइक से बाजार जा रहा था। इस बीच धनखड़ गांव के समीप कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। एक लड़का मिठू यादव के बेटे रविंद्र यादव की बाइक से जाकर टकरा गया और वह घायल हो गया। इसके बाद क्रिकेट खेल रहे लड़के और उनके परिवार के सदस्य रविंद्र यादव को बाइक सहित पकड़ लिए और मारपीट करने लगे। घायल रविंद्र यादव जब अपने घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों को घटना की ज...