खगडि़या, मार्च 9 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में रविवार की सुबह एक बच्चे को बचाने के दौरान एक दूध विक्रेता युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक उसरी गांव के सरोज कुमार है। वे बाइक से दूध की बिक्री कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बड़हरा गांव के पास अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दुध विक्रेता को इलाज के लिएअनुमंडलीय अस्पताल लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...