भभुआ, मई 20 -- इस घटना से गुस्सायी भीड़ ने बाइक चालक को किया अधमरा, चालक और उसके मौसा के वाहनों को भीड़ ने किया क्षतिग्रस्त घायल दोनों महिलाओं का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इलाज घायल चालक को बनारस से किया गया लखनऊ के पीजीआई रेफर (पेज तीन की लीड खबर) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव-सबार मुख्य पथ पर नौहट्टा गांव स्थित महावीर मंदिर के पास मंगलवार रात टहलने निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार वाली बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतका 35 वर्षीय बेचनी देवी नौहट्टा गांव निवासी विनोद पासवान की पत्नी थी। घायलों में बिजली देवी व रम्भा देवी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद महिलाओं के रोने-चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घायल महिला का इलाज मौके पर बाइक चालक को पकड़कर भीड़ ने पिटा...