सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति को बाइक सवारों ने ठोकर मार दी जिसका विरोध करने पर पिटाई का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपितों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड हबीबुल्लाह नगर निवासी रामतिलक उर्फ तिलकराम बाबा पुत्र रामसमुझ ने थानेदार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को शाम करीब सात बजे कस्बा स्थित खीरामण्डी चौराहे पर शिवपूजन के दुकान पर पैसा मांग कर वापस आ रहा था कि रास्ते में रत्नेश गुप्त पुत्र लवकुश द्वारा बाइक से उसके बाइक में ठोकर मार दी गई। मैंने कहा कि देख कर चलाओ उसी बात से गुस्सा होकर मोहल्ले के ही लवकुश पुत्र प्यारे, अंबकेश, रत्नेश पुत्र लवकुश उसे मां बहन की भद्द...