कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के अतरसुइया निवासी वीरेंद्र पुत्र जगरूप ने बताया कि 13 जनवरी की शाम वह गांव के पास स्थित नहर की तरफ गया था। आरोप है कि इस दौरान बकोढ़ा गांव निवासी प्रिंस ने बाइक से टक्कर मार दिया। घटना का विरोध करने पर प्रिंस ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.