बाइक से टक्कर मारकर घायल करने और धमकी देने में केस
बदायूं, जुलाई 1 -- बाइक से टक्कर मारकर युवती को गंभीर रूप से घायल करने, छेड़छाड़ का प्रयास करने, धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी से शिकायत के बाद बिनावर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नौसाना निवासी सुनीता शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जितेन्द्र उर्फ बड़े यादव पुत्र बदन सिंह और राजेन्द्र यादव पुत्र बदन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी ननद गांव के पास दवा लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान जितेन्द्र उर्फ बड़े यादव ने तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.