संभल, जनवरी 29 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा निवासी रसीत, रानी, सुनीता देवी, शफीकन और छुन्नन ई-रिक्शा से मनौटा ब्लॉक में मैपिंग कराने जा रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन गुमसानी गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा पलटने के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और रिक्शा को सीधा कर घायल लोगों को बाहर निकाला। घायलों में रसीत, रानी, सुनीता, शफीकन और छुन्नन शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज निजी चिकित्सकों द्वारा कराया गया। घटना के कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.