गोरखपुर, सितम्बर 10 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीएनसी कंपनी के स्टोर के सामने गुरुवार को बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सवारी से भरा ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पीपीगंज नगर पंचायत निवासी रामआशीष अग्रहरि (60) की कैम्पियरगंज सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। ऑटो पीपीगंज से कैम्पियरगंज की ओर जा रहा था। पीएनसी कंपनी के स्टोर के सामने पहुंचते ही कैम्पियरगंज की ओर से पीपीगंज आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार रामआशीष अग्रहरि गंभीर रूप से घायल हो गए। पीपीगंज पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मद...