प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- लालगंज। चंदौली जिले के विलचिरी निवासी 68 वर्षीय तैशव्वर अली गुरुवार को दोपहर में एक बजे बाइक से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे। लीलापुर थाने के तिना के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार वृद्ध घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में वृद्ध का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...