चित्रकूट, अप्रैल 7 -- रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ देउंधा से इटवां को जोडने वाले मार्ग में संचालित गौशाला के समीप जयंती नाला के पास बाइक और ई-रिक्शा में आमने-आमने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने सभी को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे मैकी मोड से सवारियां लेकर ई-रिक्शा इटवां की तरफ जा रहा था। जबकि इटवां की ओर से बाइक सवार 27 वर्षीय विमल देउंधा की तरफ आ रहा था। जयंती नाला के समीप खतरनाक है। जिसमें सवारियां लेकर पहुंचा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। ई-रिक्शा बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नाला के किनारे सड़क से करीब आठ फीट गहरी खाईं में गिरकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार के अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.