रुडकी, जून 23 -- रुड़की, संवाददाता। शहर व देहात तक लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़कों पर घूम रहे लावारिस कुत्ते राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सोमवार देर शाम दिल्ली रोड पर एक बाइक सवार युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि वह नीचे नहीं गिरा। कुत्ते के काटने से घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचना पड़ा, जहां उसे एंटी रैबीज वैक्सीन और सीरम लगाया गया। सिविल लाइंस निवासी रामपाल सोमवार शाम बाइक से दिल्ली रोड की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बाइक से जा रहे युवक पर झपटा कुत्ता, पांव में काटा, गिरने से बचा इसी दौरान सड़क किनारे घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...