संतकबीरनगर, जनवरी 16 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर में मंगलवार को बाइक से चाभी निकालने से रोकने पर मनबढ़ों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी थी। गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के चकमहुआ निवासी भावना देवी पत्नी स्व. दुलूर ने बताया कि 13 जनवरी को बेटा विक्रम के साथ बाइक से स्थानीय मोलनापुर तिराहे पर गई थी। इसी दौरान आशीष अग्रहरी अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा। उसकी बाइक से चाभी निकालने लगा। एतराज करने पर उक्त विपक्षी आक्रोशित हो गए। वादिनी के बेटे विक्रम को मारने-पीटने लगे। बचाव करने पर भावना देवी की पिटाई कर दी। जाति सूचक गालियां भी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर विपक्षी आशीष अग्रहरी पुत्र अज्ञात निवासी मोलन...