बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर में उछल गई। इसमें सवार महिला गिर कर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। फतेहपुर जिला के निधवापुर गांव निवासी 50 वर्षीय विमला देवी पत्नी लाला मंगलवार की दोपहर अपने पति के साथ बाइक में बैठकर बांदा आ रही थी। तभी बेंदा घाट के पास बाइक बे्रकर में उछल गई। जिससे विमला बाइक से नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेस के माध्यम से उसे पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...