बस्ती, अप्रैल 6 -- सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी में सोमवार को दिन में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। हादसे का कारण सड़क चौड़ीकरण के लिए डाली गई गिट्टी बनी, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी। ग्रामीणों सूचना पर डायल 112 के साथ थानाध्यक्ष महेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि गौर थानाक्षेत्र के सुमही निवासी समीर पुत्र अब्दुल क्यूम, अपनी मां महरुन्निशा (50) व चाची सैदुन्निशा (40) पत्नी स्व. आस मोहम्मद को बैठाकर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिहबरा गांव आए थे। यहां अपने पिता के फुआ के घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.