कन्नौज, मई 25 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के सौरिख रोड पर खोजीपुर गांव के पास बेटे के साथ बाइक से अपने गांव जा रही महिला तेज धूप और गर्मी नहीं झेल सकी। अचानक आए चक्कर से वह बाइक से सडक़ पर जा गिरी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। फर्रुखाबाद जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम काकोयली निवासी विजयलक्ष्मी (60) पत्नी चंद्रप्रकाश दीक्षित सोमवार को सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि वह अपने बेटे संजीव के साथ कानपुर देहात के रूरा स्थित मायके गई थीं। वहां उनके भाई छोटेलाल का एक्सीडेंट हो गया था, जिनकी हालत जानने और उन्हें देखने के लिए वह शुक्रवार को गई थीं। सोमवार को वापस लौटते समय रास्ते में जब वह सौरिख रोड पर खोजीपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक विजयलक्ष्मी को चक्कर आ ग...